जबलपुर के विजयनगर स्थित शेल्बी हॉस्पिटल में 11 अक्टूबर को देर रात कमरा नंबर 315 में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और काला धुआं उठता देख मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या झुलसने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग और तकनीकी टीम घटना की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।
समाचार
विजयनगर के शेल्बी हॉस्पिटल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
14 अक्टूबर 2026 को 5:58 pm बजे

विजयनगर के शेल्बी हॉस्पिटल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
साझा करेंWhatsApp



