भोपाल। हजारों कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता जल्द साफ होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (सीपीसीटी) को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण का प्रारूप तैयार किया है। यह प्रारूप मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के अनुमोदन के लिए भेजा गया है, जिससे दो-तीन दिनों में पदोन्नति प्रक्रिया सुचारू होने की संभावना है। दरअसल, चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति के लिए सीपीसीटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसके चलते कई कर्मचारियों की पदोन्नतियां रोकी गई थीं या निरस्त कर दी गई थीं। यह नियम कृषि, उद्योग सहित अन्य विभागों में भी लागू था, लेकिन पुराने दिशा-निर्देशों के अनुसार 45 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को छूट दी गई थी।
समाचार
सीपीसीटी नियम में छूट की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की पदोन्नति जल्द
14 अक्टूबर 2026 को 5:58 pm बजे



