भोजन में छिपकली मिलने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत
नीलबड़ के मुगालिया छाप स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय की रसोई में खाद्य सुरक्षा की खामियां सामने आई हैं। रविवार-सोमवार की रात पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान रसोई की साफ-सफाई और व्यवस्था में कई कमियां पाईं। फर्श और दीवारों की टाइल्स टूटी हुई थीं, और भोजन परोसने की जगह पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी। पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी नहीं मिले। इन खामियों से रसोई की स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं।




