शिवपुरी बायपास पर शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक शैलेन्द्र गुर्जर की मौत हो गई। वह अपने दो साथियों गौरव गुर्जर और कालू गुर्जर के साथ फसल कटाई के काम से गुना जा रहा था। इसी दौरान परमजीत होटल के पास पीछे से आ रहे आलू से भरे एक ट्रक ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जबकि ट्रैक्टर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शैलेन्द्र गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। उसके साथियों गौरव और कालू का उपचार अभी जारी है। रविवार दोपहर शैलेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक शैलेन्द्र गुर्जर पृथ्वीसिंह का पुरा, तिघरा, ग्वालियर का रहने वाला था। वह अपने साथियों के साथ मैसी ट्रैक्टर से शिवपुरी की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया और उसमें लदे आलू बिखर गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में इस्तेमाल किए गए ट्रक का पंजीयन नंबर आरजे 11 जीसी 4166 बताया गया है।
समाचार
शिवपुरी बायपास पर ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
14 अक्टूबर 2026 को 5:58 pm बजे

शिवपुरी बायपास पर ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
साझा करेंWhatsApp



