मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर जिले से प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत माह सितम्बर पेड अक्टूबर की 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने गुना जिले के 30,743 हितग्राहियों के खातों में 1.84 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन राशि अंतरित की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र गुना में दिखा गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना जिले के 30,743 हितग्राहियों के खातों में 1,84,45,800/- रुपये की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग रिशु सुमन सहित अन्य स्टाफ एवं हितग्राही उपस्थित थे।
समाचार
मुख्यमंत्री ने 30,743 हितग्राहियों को 1.84 करोड़ पेंशन दी
14 अक्टूबर 2026 को 5:58 pm बजे



