मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में रविवार को बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपरी हिस्से में दो चक्रवात सक्रिय हैं, जिसके चलते अगले 2 दिनों तक तेज आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, इंदौर की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार और सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर में बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे पहले 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। शनिवार को सिंगरौली, रीवा, सतना और सीधी जिलों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहे और आंधी का असर भी देखा गया।
समाचार
ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन बारिश का अनुमान, इंदौर में पारा 16°
14 अक्टूबर 2026 को 5:58 pm बजे



